biodatamaker
✕

सूरत की दो डाइंग मिल में आग, 35 मजदूर जख्मी

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (13:01 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत में कपड़ों की रंगाई करने वाली दो निजी डाइंग मिलों में शनिवार को आग लग गई और इस दौरान 35 मजदूर  घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की मौत की खबर है। 
 
पुलिस ने बताया कि दोनों मिल पांडेसरा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित हैं। पहली घटना तड़के लगभग दो बजे हुई जब शालू डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स में एक स्लेब चौथी मंजिल से नीचे रखे केमिकल पर गिर गया। इससे आग लग गई। 35 कामगार चोट लगने से और एक आग से झुलस कर घायल हो गया। मिल की दीवार तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
       
नौ घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद जब यह आग बुझ गई और प्रभावित क्षेत्र को ठंडा करने (कूलिंग) की प्रक्रिया चल रही थी तभी पास ही स्थित एक अन्य डाइंग मिल मारुति डाइंग मिल में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (एजेंसी)
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख