sundarkand
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fire in Kitchen of Venkateshwar temple

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के रसोईघर में आग

Tirumala
तिरुपति। पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के बाहर स्थित एक रसोईघर में शुक्रवार को आग लग गई लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तलारी रवि ने बताया कि रसोईघर में बूंदी बनाने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान वहां चालू बड़े चूल्हे से अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि बूंदी बनाकर मंदिर के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था।
 
मौके पर 2 दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली विधानसभा में हंगामा, बैंच पर खड़े हुए भाजपा विधायक