ganesh chaturthi
✕

धनबाद के नर्सिंग होम में आग, 2 डॉक्टरों समेत 5 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (10:33 IST)
धनबाद। झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 2 डॉक्टरों समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चिकित्सा प्रतिष्ठान के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारादेवी शामिल हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। धनबाद के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। 1 व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। तिवारी के मुताबिक 4 मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है जबकि 5वें की पहचान होना अभी बाकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख