ramcharitmanas

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, धू-धूकर जलने लगा डिब्बा, करोड़ों का नुकसान

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (07:43 IST)
दरभंगा। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के दरभंगा स्टेशन के वॉशिंग पीट में शंटिंग के दौरान बुधवार को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग जाने से करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति जल गई।
 
वरीय वाणिज्य प्रबंधक (समस्तीपुर मंडल) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शंटिंग के दौरान वॉशिंग पीट में ले जाए जाने के क्रम में ड्यूटी पर तैनात एक रेलकर्मी की नजर शयनयान श्रेणी के कोच में लगी आग पर पड़ी।
 
रेलकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना ट्रेन चालक को दी। ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलगाड़ी को वॉशिंग पीट से दूर ले जाकर रैक पॉइंट पर खड़ा कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य रेल कर्मियों की सहायता से आग की चपेट में आए डिब्बे को अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया।
 
कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की चार टीमें आग पर काबू पाने की करीब एक घंटे से कोशिश कर रही हैं।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख