Daily Horoscope
✕

गांवों तक पहुंची उत्तराखंड के जंगलों की आग, लोगों में दहशत

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (12:21 IST)
सांकेतिक फोटो
कुमाऊं/गढ़वाल। उत्तराखंड में पिछले छह दिनों से जंगली में लगी आग ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। उसने आगे बढ़ते हुए अब अल्मोड़ा, बागेश्वर और चम्पावत के अलावा नैनीताल के भीमताल में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है।


खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के जंगलों में पिछले छह दिनों से लगी आग ने अब आगे बढ़ते हुए भीमताल और भवाली के बीच मेहरा गांव और मनकोट-बुडघूना के जंगलों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। चम्पावत की देवीधुरा रेंज में लगातार दो दिनों से सैकड़ों एकड़ जंगल जलकर खाक हो गए हैं। लोगों का धुएं से जीना मुश्किल हो गया है।

चीड़ के जंगलों में इतनी भीषण आग लगी है कि वन विभाग आग बुझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। आग के कारण टिहरी, खिर्सू, चकराता, उत्तरकाशी, श्रीनगर हरिद्वार के जंगल चार दिनों से जल रहे हैं। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

सबसे ज्यादा दिक्कत आग के धुएं से हो रही है। पोखरी, डांग गांव भी इसकी चपेट में हैं और गंगोत्री हाईवे के पास शनिवार शाम से आग फैली हुई है। वहीं क़स्बा नजदीक होने के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग में संसाधनों की कमी साफ़ देखने को मिल रही है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख