• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fire at Magolpuri oil market
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (12:44 IST)

मंगोलपुरी तेल बाजार में आग

Delhi news in hindi
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंगोलपुरी तेल बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई जिसमें 5 दुकानें जल गईं।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे पास सुबह 6 बजे फोन आया और 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है। 
 
अधिकारी ने बताया कि 5 दुकानों के जलने की खबर है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है तथा आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 ले जाने पर प्रतिबंध