Daily Horoscope
✕

रियल एस्टेट ग्राहकों से धोखाधड़ी: भाजपा विधायक पर एफआईआर

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (08:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कानपुर (देहात) के भाजपा विधायक विनोद कटियार और उनकी पत्नी पर कथित धोखाधड़ी करने, आपराधिक विश्वासघात और रियल एस्टेट ग्राहकों से करोड़ों रुपए ठगने का एक मामला दर्ज किया है। कटियार नोएडा के एवीपी बिल्डटेक के निदेशक भी है। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार कंपनी ने नोएडा के सेक्टर 77 में एक आवासीय परियोजना शुरू की थी, जिसके लिए जमीन अधिग्रहित किया गया था। मकानों के लिए विज्ञापन निकाले गए और खरीदारों ने फ्लैट बुक करने के लिए कंपनी से संपर्क किया। खरीददारों ने कुल राशि का 10 फीसदी हिस्सा देकर फ्लैट बुक किया। खरीददारों और कंपनी के बीच करार हुआ कि मार्च 2014 तक ग्राहकों को फ्लैट की चाभी दे दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि इन फ्लैटों की कीमत 25 लाख रुपए है और यहां तक कि कंपनी ने ज्यादातर खरीदारों से करीब 90 फीसदी राशि तक जमा करा ली थी जबकि काम भी पूरा नहीं किया। (भाषा)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख