Daily Horoscope
✕

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 34 यात्रियों समेत बस लेकर फरार

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (13:41 IST)
आगरा। हरियाणा के गुरूग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना की ओर जा रही एक बस को उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने अगवा कर लिया।

ALSO READ: बड़ी खबर, गुरुग्राम से मध्यप्रदेश आ रही बस का अपहरण, 34 यात्र‍ी थे सवार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बुधवार को बताया कि मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास से बस फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ले गए हैं। बस को हाईजैक नहीं किया गया है। बस में सवार सभी सवारी सुरक्षित हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस फाइनेंसकर्मी लेकर गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
 
दरअसल बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना जा रही थी। बस में 34 सवारियां सवार थीं इसी दौरान न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के चार बजे बस का पीछा करके रुकवाया।
 
उन्होंने खुद को फाइनेंसकर्मी बताया। जिन्होंने बस रोकने के बाद अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद बस को एत्मादपुर स्थित एक ढाबे पर रोकी। सभी सवारियों के पैसे वापस करवाए, खाना खिलाया और चालक को उतार कर बस लेकर चले गए।
 
रिकवरी से जुड़ा मामला : चालक ने मलपुरा थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तत्काल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में मामला फाइनेंस रिकवरी से जुड़ा हुआ निकलकर सामने आया। जिनकी तलाश के लिये पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
 
मंगलवार को ही हुई थी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की मौत : उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की मंगलवार को मृत्यु हो गई थी और अब उनके पुत्र पर कंपनी की जिम्मेदारी आनी थी। बस को फाइनेंस कराया गया था जिसकी किश्तें बाकी हैं और संभवत: रिकवरी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होने बताया कि सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख