Hanuman Chalisa

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं ममता की पार्टी की दो 'खूबसूरत' सांसद

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (18:03 IST)
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर ममता बनर्जी की पार्टी की हार की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर ममता की ही पार्टी की दो महिला सांसद सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
 
23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्मी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं मिमि चक्रवती और नुसरत जहां को लेकर यूजर लगातार रिएक्शन कर रहे हैं।
कोई यूजर उनको सबसे खूबसूरत सांसद बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि ये आज के इंडिया की सांसद हैं। वहीं, जब टीएमसी की ये दोनों सांसद संसद भवन पहुंचीं तो दोनों ने संसद भवन के बाहर खींची गई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
 
इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें कर्नाटक से बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या से सीखने की नसीहत दे रहा है तो कोई उन्हें उनकी नई यात्रा के लिए शुभकमना दे रहा है।
17वीं लोकसभा में कुल 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। जिनमें टीएमसी की मिमि चक्रवती और नुसरत जहां सहित 9 महिला सांसद भी शामिल हैं। राजनीति में आने से पहले मिमि और नुसरत कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
 
बंगाली फिल्मों की मशूहर अभिनेत्री मिमि चक्रवती जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं तो नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंची हैं। राजनीति में आने से पहले दोनों ही मॉडलिंग और फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार

अगला लेख