Daily Horoscope
✕

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

Updated: मंगलवार, 4 मार्च 2025 (19:04 IST)
Odisha Crime News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपए देने से मना करने पर 40 वर्षीय बेटे ने मंगलवार को अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया।ALSO READ: हिमानी हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड ने क्यों ली कांग्रेस नेत्री की जान?

कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया : उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई। मृतक की पहचान बैधार सिंह के रूप में हुई है।ALSO READ: संतोष देशमुख हत्याकांड : मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, करीबी पर है हत्या का आरोप
 
बारीपदा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया कि एक मामूली सी बात पर हत्या की गई। आरोपी तब नाराज हो गया, जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपए देने से इंकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख