Hanuman Chalisa
✕

सोनीपत : आपसी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (22:28 IST)
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के दोदवा गांव में आपसी रंजिश में एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किसान राजेंद्र के सीने, पेट और कंधे में करीब 14 गोलियां लगी हैं।

मृतक के भाई सोमबीर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमबीर ने बताया कि राजेंद्र खेत में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था तभी मनप्रीत ने जौली की तरफ जाने वाली सड़क पर राजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में मनप्रीत के साथ उसका साथी भी था।

सोमबीर के मुताबिक करीब आठ महीने पहले राजेंद्र और मनप्रीत के बड़े भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच पुलिस ने मनप्रीत की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।

सोमबीर के मुताबिक मनप्रीत ने 27 फरवरी को भी राजेंद्र की हत्या कोशिश की थी जिसमें से एक गोली उसकी बांह पर लगी थी। इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी और तब से वह फरार चल रहा था।(भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख