Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में बेटी की हत्या के बाद किसान दंपति ने की खुदकुशी

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (22:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या के बाद एक किसान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


एक अधिकारी ने बताया कि अकोल तहसील के चास गांव में हुई घटना सोमवार शाम को प्रकाश में आई। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारी ने बताया कि किसान पंडुरंग शेलके (31), उनकी पत्नी सोनाली (26) और बेटी शवन्या अपने आवास पर छत से लटके हुए मिले। संभवत: दंपति ने पहले एक रस्सी से गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि घटना के 30 घंटे के बाद मामला प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि शेलके का घर उनके खेत में स्थित है, जो चास गांव से कम से कम तीन किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय घर में कोई नहीं था और घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया, शेलकर से मिलने आए एक व्यक्ति ने उनके घर की खिड़की खुली देखी। जब उसने उससे अंदर झांका तो तीनों को लटका हुआ पाया। अधिकारी ने बताया, शेलकर ने एक क्रेडिट सोसाइटी से कर्ज लिया था। हालांकि अभी इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी कि उसने कर्ज चुकाने को लेकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख