Hanuman Chalisa
✕

एक फोन कॉल और 65 हजार का फटका...

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (20:30 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वियोलियूगंज थाना के अंतर्गत एक झूठी फोन कॉल से एक व्यक्ति से 65 हजार रुपए ठग लिए गए।
 
 
पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) सौम्या समवाशिवन ने बताया कि भरल गांव (कांगड़ा) के रघुनंदन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
 
शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिमला के सोगी में एक कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि उसे एक फोन काल आई कि उसका मित्र गंभीर दुर्घटनाग्रस्त है और उसे पैसों की जरूरत है जिस पर उसने बताए बैंक खाते में 65 हजार रुपए जमा करा दिए।
 
 
उसके बाद जब उसने दोस्त को फोन करके पूछा तो उसने कोई दुर्घटना होने से इंकार किया और कहा कि वह ठीक है। डीएसपी ने बताया कि रघुनंदन की शिकायत पर संबधित कस्बे के थाना पश्चिम में अज्ञात फोन कॉलर के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई प्रतापसिंह मामले की जांच कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख