sundarkand

युवती की तस्वीर पसंद आई, बना दी फर्जी फेसबुक आईडी

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (11:48 IST)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सरकारी बैंक में काम करने वाली एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
 
आरोपी को युवती की तस्वीर पसंद आई थी, इसलिए उसने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली थी। साइबर अपराध पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बैंककर्मी इस युवती ने साइबर अपराध शाखा में एक आवेदन देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी में से फोटो चुराकर मीना गर्ग नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना लिया है। इस आईडी से उसकी ओर से उसके दोस्तों के आईडी पर आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं।
 
पुलिस ने अपनी जांच में किसी चंद्रेश कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी चलाना पाया। साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बीए पास आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी सिम का उपयोग करके लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी क्योंकि उसे युवती की फोटो पसंद आ गई थी। आरोपी ने युवती की फोटो भी फेसबुक से ही चुराई थी। (वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख