Hanuman Chalisa
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Engineering college student, students death

डेम में नहाना छात्रों को पड़ा महंगा, 2 की मौत

Engineering college student
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़ापछाड़ डेम में सोमवार को नहाने गए इंजीनियरिंग के तीन छात्र डूब गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अभी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।
    
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर को सोनू कुमार, पीयूष रंजन और अंकित डेम में नहाने गए थे। मस्ती-मस्ती में अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो छात्रों के शवों को बरामद कर लिया है, जबकि एक अभी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। तीनों एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए गए हैं। इनमें सोनू और पीयूष बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। (वार्ता)