Hanuman Chalisa
✕

आज अगर चुनाव हुए तो कांग्रेस साफ, मोदी फिर होंगे सिंहासनारूढ़ : सर्वे

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (11:20 IST)
इस वक्त देश में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। दमदान नेतृत्व की कमी से जूझ रही कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। इंडिया टुडे- KARVY के सर्वे में यह दावा किया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस 47 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी जबकि एनडीए 349 सीटों के साथ फिर से देश के सिंहासन पर बैठ जाएगी।
 
यह चैनल हर छह महीने पर सर्वे दिखाता रहा है। इसके अनुसार 2015 में एनडीए को 288, 2016 के जनवरी में 286 और अगस्त में 304, 2017 के जनवरी में 360 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।
 
आज तक के इस सर्वे में इन राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 194 विधानसभा क्षेत्र में कुल 12,178 लोगों की राय पूछी गई। 68% लोग ग्रामीण और 32% लोग शहरी इलाकों में रहने वालों ने इसमें हिस्सा लिया। 
 
सर्वे के खास बिंदू.....
* सर्वे के मुताबिक अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 349 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए को 75 और अन्य को 119 सीटें मिलने का अनुमान है।
* सर्वे के अनुसार एनडीए को 42 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि यूपीए को 28 प्रतिशत मत मिलने की बात कही गई है। अन्य को 30 प्रतिशत मत मिल सकते हैं। सर्वे दिखाता है कि अन्य को 119 सीटें मिल सकती है। 
* सर्वे के अनुसार लोगों ने मोदी सरकार को काला धन, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और स्वच्छ भारत पर प्लस प्वॉइंट दिए हैं। वहीं, बेरोजगारी, पाक से संबंध, गो रक्षा हिंसा, किसान आत्महत्या पर सरकार को नापसंद किया गया है। 
* 42 प्रतिशत लोग मानते हैं कि दलितों की स्थिति बेहतर हुई है।
* 16 लोगों ने कहा कि दलितों की स्थिति खराब हुई है।
* 25 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताई है।
* 22 फीसदी लोग महंगाई को सरकार की विफलता मानते हैं।
* क्या अच्छे दिन आए हैं, इस पर 39 प्रतिशत लोगों ने कहा हां, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने कहा ना।
* सर्वे में शामिल 21 फीसदी लोगों ने मानना कि साल 2019 के चुनाव में मोदी से मुकाबले के लिए विपक्ष के पीएम प्रत्याशी के रूप में राहुल गांधी सबसे बेहतरीन विकल्प होंगे।
* 13 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को बेहतर विकल्प माना। 12 फीसदी लोगों ने सोनिया गांधी को बेहतर विकल्प माना। 22 फीसदी लोगों ने किसी भी तरह की राय नहीं दी।
* सर्वे में पीएम मोदी लोकप्रियता के मामले में इंदिरा गांधी से 16 फीसदी आगे हैं। मोदी को 33 फीसदी लोगों ने पीएम के तौर पर सबसे बेहतर नेता माना वहीं इंदिरा गांधी को 17 फीसदी लोगों ने बेहतरीन पीएम माना।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख