Daily Horoscope
✕

नोएडा में भीषण गर्मी, 3 दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए 75 शव

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (00:53 IST)
Extreme heat in Noida : भीषण गर्मी के बीच गौतमबुद्धनगर जिला स्वास्थ्य विभाग को 18-20 जून के बीच तीन दिन के दौरान पोस्टमॉर्टम के लिए कम से कम 75 शव मिले हैं। आमतौर पर एक दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जाने वाले शवों की औसत संख्या 7 से 8 होती है। हालांकि विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन मौत का सीधे तौर पर लू कारण है।
ALSO READ: Weather Update : भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर एक दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जाने वाले शवों की औसत संख्या सात से आठ होती है। उन्होंने इन मौतों को अप्रत्याशित बताया। हालांकि विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन मौत का सीधे तौर पर लू कारण है।
ALSO READ: heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार
गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, पोस्टमॉर्टम के मामलों में वृद्धि हुई है और यह वृद्धि काफी अप्रत्याशित है। आमतौर पर प्रतिदिन 7-8 मामले आते हैं। 18 जून को हमें 28 शव मिले। 19 जून को हमें 25 शव मिले और 20 जून की शाम तक हमें 22 शव मिले।
 
उन्होंने बताया कि इनमें से 20 लोगों को अस्पतालों में मृत अवस्था में लाया गया तथा उनमें से 10 अज्ञात थे। शर्मा ने कहा कि मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए पोस्टमॉर्टम ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। लू के प्रभाव पर सीएमओ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मौसमी परिस्थितियां भीषण हैं और यह सामान्य गर्मी नहीं है।
 
उन्होंने कहा यह भीषण गर्मी है और इसमें मौत की आशंका बढ़ जाती है। शवों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा के सेक्टर 30 स्थित बाल चिकित्सा संस्थान के निदेशक ने अपने शवगृह के आठ 'फ्रीजर' के उपयोग की अनुमति दे दी है।
ALSO READ: Heatwave Death : देश के बड़े हिस्से में जानलेवा बनी लू, 1 मार्च से 20 जून तक 143 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने कहा, इससे चालू फ्रीजर की कुल संख्या 14 हो गई है, जिनका उपयोग अब पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को रखने के लिए किया जा सकता है। विभाग ने बताया कि इसके अतिरिक्त, कैलाश अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल और फेलिक्स अस्पताल ने भी अपने शवगृह फ्रीजर के उपयोग की अनुमति दे दी है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख