Hanuman Chalisa

UP : बरेली में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 3 लोगों की मौत, कई अन्‍य घायल

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (00:58 IST)
Explosion in firecracker factory : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज बड़ा हादसा में हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया। धमाके से आसपास के करीब 5 मकान भरभराकर गिर गए, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के अनुसार, कई और लोगों के मलबे में दबे होने और मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 
 
खबरों के अनुसार, प्रदेश के बरेली के सिरौली स्थित कल्याणपुर गांव की एक पटाखा फैक्टरी में देर शाम में धमाका हो गया। धमाके से फैक्टरी के आसपास के करीब 5 मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि मृतकों की संख्‍या भी बढ़ सकती है। विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
ALSO READ: UP: बरेली में बहन पर की अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या
इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि कई अन्‍य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। खबरों के अनुसार, यहां एक मकान में बिना लाइसेंस पटाखे बनाने का काम चल रहा था। अचानक से यहां विस्फोट हो गया।
 
मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
ALSO READ: बरेली का सीरियल किलर गिरफ्तार, आरोपी ने दिया चौंकाने वाला बयान
पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राकेश सिंह के मुताबिक, बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में पटाखे बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। फैक्टरी के संचालक की पहचान नासिर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसके पास लाइसेंस था। लाइसेंस के विवरण की जांच की जा रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला है कि नासिर के पास किसी अन्य स्थान का लाइसेंस था और जिस घर में विस्फोट हुआ, वह उसकी ससुराल वालों का है। आर्य ने विस्फोट के लिए किसी अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की आशंका से इनकार करते हुए कहा, हमने घटनास्थल से फूटे हुए पटाखे बरामद किए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि विस्फोट उन्हीं के कारण हुआ।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और मामले में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमे अभी भी घटनास्थल पर हैं और मलबे के नीचे कोई दबा हुआ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव कार्य कर रही हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया।
 
गौरतलब है है कि अभी 15 दिन पहले ही फिरोजाबाद जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से एक महिला, दो बच्चों समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख