dharma sangrah
✕

अगर है भाजपा ईमानदार है तो लड़े बैलेट पेपर पर 2019 का चुनाव : मायावती

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (20:00 IST)
अवनीश कुमार 
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले सामने आए हैं। एक तरफ जहां बड़े-बड़े राजनीति के जानकार भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस व सपा से बता रहे थे तो वहीं नतीजे इसके उलट आए हैं और भाजपा को कई जगहों पर सीधी टक्कर किसी और से नहीं, बल्कि बहुजन समाज पार्टी से मिली है। 
 
नगर निकाय के चुनाव ने संजीवनी का काम करते हुए बहुजन समाज पार्टी को फिर से खड़ा कर दिया है। शानदार प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा व चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वह ईमानदार और लोकतंत्र में विश्वास रखती है तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ईवीएम को हटा बैलेट पेपर पर करवाए। वे यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग व चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद बहुजन समाज पार्टी जीत दर्ज कराने में सफल रही है।
 
इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर कहा कि दलित समुदाय के अलावा समाज के सवर्ण और पिछड़े वर्गों ने भी बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दिया और यह बहुजन समाज पार्टी के लिए अच्छे व शुभ संकेत हैं और साथ ही साथ समाज के मुस्लिम तबके का समर्थन भी बहुजन समाज पार्टी को हासिल हुआ है। बताते चलें कि नगरीय निकाय के चुनाव में 16 नगर निगमों में से 14 पर बीजेपी ने कब्जा किया है और 2 पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है।  

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख