Daily Horoscope
✕

कश्मीर मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मार गिराए, एक जवान भी शहीद

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (19:48 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें से 3 को कुपवाड़ा में और 3 को पुलवामा में मार गिराया गया है। एक नागरिक की भी मौत हो चुकी है जबकि एक सैनिक भी शहीद हो गया। 
 
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपनी मुहिम में तेजी लाते हुए आज पुलवामा में जैशे मुहम्मद के 8 सालों से सक्रिय एक आतंकी कमांडर समेत 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। 
 
इस बीच कुपवाड़ा में भी 3 आतंकियों को देर शाम को मार गिराया गया और शोपियां में सेना उन आतंकियों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उसके गश्ती दल पर हमला किया था। मौके से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। 
 
गुरुवार तड़के से पुलवामा के डालीपुरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही थी। सुरक्षा बलों ने एक घर में छिपे 3 आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।

शहीद की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। जबकि एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई है। 2 जवान समेत स्थानीय नागरिक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कश्मीर के कई इलाकों में 4 जी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान हो गई है। इनमें पुलवामा का रहने वाला नसीर, शोपियां का उमर मीर और एक पाकिस्तानी आतंकी खालिद सुरक्षा बलों ने ढेर किए हैं। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। 
 
दूसरी ओर कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में भी 3 आतंकी मारे गए। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ चली थी, जिसमें 47आरआर, 28आरआर और एसओजी की टीम ने मोर्चा लिया था। 
 
फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी बीच खबर मिल रही है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एरीपोरा इलाके में सेनी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियो ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद सेना ने आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया। 
 
आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी अभियान चलाया है।  पुलिस और सेना के गश्ती दल पर शोपियां के एरीपोरा में भारी पत्थरबाजी भी की गई, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले किए।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख