ramcharitmanas

पुलवामा में मुठभेड़, जैश आतंकी नूर मोहम्मद ढेर

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (09:49 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक कुख्यात आतंकवादी नूर मोहम्मद मारा गया और पुलिस का एक जवान घायल हो गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस के विशेष कार्रवाई दस्ते (एसओजी) ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलवामा जिलें में सम्बोरा और अवंतीपोरा में सोमवार देर रात साझा तलाशी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि जब सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर रहे थे उसी समय आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एसओजी का एक जवान घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी को ओर अधिक मजबूत कर दिया। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह चार बजे तक जारी रही। गोलीबारी बंद होने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादी के शव को बरामद कर लिया।
 
पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद्य ने ट्वीट किया, 'अवंतीपुरा में कल रात से मुठभेड़ जारी है। वहां दो-तीन आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। उनकी काफिले पर हमला करने की योजना थी। अभी तक एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।' 

आतंकी संगठन जैश को बड़ा झटका : नूर मोहम्मद वर्ष 2015 से पेरोल पर था। वह इस साल के शुरू में श्रीनगर हवाईअड्डे पर हुए एक आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके के रहने वाले नूर मोहम्मद की मौत को आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दक्षिण और मध्य कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को पुनर्जीवित करने में तंत्री की बड़ी भूमिका थी।
 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख