biodatamaker

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (10:06 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को तीन आतंकवादी मारे गए तथा दो अन्य इलाकों में गहन तलाशी अभियान जारी है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के कुमार मोहल्ला, मागम, अनानवन तथा हजबुर्ज इलाकों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इन इलाकों के सभी निकास मार्गों को सील कर दिया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि कुमार मोहल्ल, मागम, हंदवाड़ा में जब सुरक्षा बल एक खास इलाके की ओर बढ रहे थे तभी आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है। अंतिम समाचार मिलने तक तलाशी अभियान जारी है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख