Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में घेराबंदी कर दो आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (12:30 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि बारामूला में सोपोर के पाजलपोरा डांगीवाचा में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज सुबह एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। 
 
हालांकि जब सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
  
इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत एक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहीद जवान की पहचान बृजेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान अभी भी जारी है।
 
सोपोर में किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है।
 
बारामुला जिले के क्रीरी पाट्टन में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आंतकवादी मारे गए थे। दक्षिण कश्मीर में भी गुरुवार शाम दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए थे, जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया तथा एक अन्य घायल हो गया। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख