Daily Horoscope
✕

ED को करना पड़ा शर्मिंदगी का सामना, दिन 12.30 के बजाए रात 12.30 बजे का जारी कर दिया नोटिस!

Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (12:51 IST)
कोलकाता। ईडी को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें मिले नोटिस के अनुसार रविवार आधी रात को एजेंसी के कार्यालय पर पहुंच गईं लेकिन वहां ताला लगा मिला। दरअसल ईडी ने भूलवश सोमवार को दोपहर 12.30 बजे के बजाय रविवार देर रात 12.30 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था।
 
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  ने गंभीर को भूलवश सोमवार को दोपहर 12.30 बजे के बजाय रविवार देर रात 12.30 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था। नीले रंग का कुर्ता पहने हुए गंभीर सॉल्ट लेक इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचीं और उन्हें वहां ताला लगा मिला जिसके बाद वे वहां एक तस्वीर खिंचवाकर लौट गईं। बाद में एजेंसी ने नोटिस में दिए समय को 'टंकण की त्रुटि' बताया।
 
गंभीर ने बाद में एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि मुझे देर रात 12.30 बजे आने के लिए कहा गया था इसलिए मैं आई थी। वे ईडी कार्यालय में अपने एक वकील के साथ पहुंची थीं। गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने रविवार देर रात 12.30 बजे यहां एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का नोटिस सौंपा था। उन्होंने कथित कोयला घोटाला मामले में उनसे पूछताछ करने की जरूरत का हवाला देते हुए उन्हें विदेश जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि अब गंभीर को दोपहर करीब 2 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नया समन भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि पहले के समन में दिया गया मध्यरात्रि का वक्त टंकण की त्रुटि थी जिसके चलते पीएम (अपराह्न) के बजाय एएम (पूर्वाह्न) हो गया था जबकि इसे 12 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होना चाहिए था।
 
ईडी ने अभी तक इस मामले में गंभीर से पूछताछ नहीं की है। सीबीआई ने पहले इस मामले में उनसे पूछताछ की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अगस्त में ईडी को दिल्ली के बजाय कोलकाता में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में गंभीर से पूछताछ करने का निर्देश दिया था। साथ ही उसने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख तक गंभीर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का भी निर्देश दिया था।
 
गंभीर ने ईडी के समन को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि उन्हें कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में 5सितंबर को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया और उन्होंने अदालत से एजेंसी को कोलकाता में पूछताछ करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। ईडी ने पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ की थी।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख