Hanuman Chalisa

शिक्षक भर्ती घोटाले में ED का ममता के मंत्रियों पर शिकंजा, पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

शनिवार, 23 जुलाई 2022 (10:08 IST)
कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने शनिवार को बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ की करीबी अर्पिता चटर्जी के पास से करीब 21 करोड़ रुपए नकद और 50 लाख का सोना बरामद हुआ है।

एजेंसी के अधिकारियों ने चटर्जी से आवास पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से उनसे पूछताछ शुरू की थी, जो शनिवार सुबह तक चली। पूछताछ के बाद चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। जब यह कथित घोटाला हुआ था, तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे।
 
ED ने तृणमूल कांग्रेस के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 21 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस राशि का संबंध एसएससी घोटाले से होने का संदेह है। अर्पिता को भी ईडी ने हिरासत में लिया है।
 
तलाशी में इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड, संदिग्ध कंपनियों का विवरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, विदेशी मुद्रा और सोना संबंधितों के विभिन्न परिसरों से बरामद किए गए हैं।
ईडी के अधिकारियों ने कूचबिहार जिले के मेखलीगंज स्थित शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के घर पर भी छापेमारी की। इससे पहले सीबीआई द्वारा चटर्जी और अधिकारी से कई बार पूछताछ की गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के अप्रैल में आदेश के बाद सीबीआई ने घोटाले की जांच शुरू की।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

Sonam Wangchuk News: अस्पताल से सोनम वांगचुक का मैसेज, 20 जुलाई संसद मार्च को सफल बनाने की अपील, पत्नी ने दिल्ली HC में लगाई याचिका

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

CM योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

सूरत : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज मांडवी के दौरे पर

अगला लेख