dharma sangrah
✕

एक्शन में ED, देर रात महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (07:53 IST)
मुंबई। 100 करोड़ की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
 
अनिल देशमुख सोमवार सुबह करीब 12 बजे पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 12 घंटे की पूछताछ के बाद रात को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पूछताछ में सहयोग नहीं करने का आरोप है।
 
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 5 बार समन जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय मनी लांड्रिंग के मामले में आरोपों की जांच कर रहा है।
 
अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया पर मैसेज भी जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में आया हूं। मेरे ऊपर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जो आरोप लगाए, वे परमबीर सिंह आज कहां हैं?
 
उल्लेखनीय है कि मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटाकर होमगार्ड का डीजी बना दिया गया था। इसके बाद परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी थी।
 
इसमें उन्होंने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृहमंत्री रहते हर महीने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपए देने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने देशमुख पर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के एवज में पैसा लेने का भी आरोप लगाया था।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख