ramcharitmanas

मौसम अपडेट : ब्रम्हपुरी में सबसे अधिक 46.2 Degree सेल्सियस तापमान, कई स्‍थानों पर बारिश हुई

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (00:52 IST)
पुणे। पूर्वी उत्तरप्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान लू का प्रभाव बना रहा। दिन का तापमान बिहार और पश्चिम राजस्थान में सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। इसके साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
 
असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश, रॉयलसीमा, उत्तरी कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा असम और मेघालय के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे दर्ज किया गया। गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में ब्रम्हपुरी (विदर्भ) में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा का अनुमान है।
 
विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और रॉयलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा चल सकती है। तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा और कड़कती बिजली के साथ बारिश होने के आसार हैं।
 
तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चल सकती है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों तथा असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
 
इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश, रॉयलसीमा, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटें पड़े।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

अगला लेख