suvichar

पुलिस ने लोगों को पूजा पांडाल का दर्शन करने से रोक दिया

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (15:44 IST)
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर कथित तौर पर इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट होने के बाद संतोष मित्र स्क्वायर में पंडाल में लोगों के प्रवेश और दर्शन पर रोक लगा दी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रात करीब 1.10 बजे संतोष मित्र स्क्वायर के पूजा पंडाल के अंदर से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद लोगों को दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करने पर रोक लगा दी गई।
 
उन्होंने कहा कि करीब आधी रात को पंडाल के अंदर से जोर की आवाज सुनी गई। उस समय पंडाल में कई हजार लोग मौजूद थे। कुछ देर बाद हमारे कुछ पुलिस अधिकारियों ने पंडाल के ऊपर बने लैंप से धुआं निकलते देखा। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को पूजा पंडाल के दर्शन करने से रोकने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अग्निशमन विभाग एवं पुलिस का एक दल मौके पर भेजा गया।
 
बहरहाल, पूजा के आयोजकों ने शॉर्ट सर्किट की घटना से इंकार कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस दर्शन के लिए आने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम हो रही थी इसलिए 'साजिश' के तहत दर्शन को रोक दिया।
 
संतोष मित्र स्क्वायर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने कहा कि यह पूरी तरह से बकवास बात है। पूजा पंडाल के अंदर से किसी तरह का धुआं नहीं था। यदि किसी तरह की आग लगी होती तो उसका धुआं पूजा पंडाल के अंदर भी दिखाई देता। यह और कुछ नहीं, कोलकाता पुलिस की साजिश है, क्योंकि वह यहां पूजा के लिए आने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम हो गई थी। 
 
उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस का रवैया पूरी पूजा के दौरान बहुत असहयोगभरा रहा। मुझे पता है कि कोलकाता पुलिस कुछ प्रभावशाली लोगों के निर्देश पर यह कर रही है। उन लोगों को हमसे जलन हो रही है, क्योंकि हमारे पंडाल में दूसरों पंडालों की तुलना में ज्यादा लोग आ रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख