Daily Horoscope
✕

जगन्नाथ मंदिर के ऊपर चलाया ड्रोन, चार रूसी हिरासत में

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (09:48 IST)
पुरी। ओड़िशा पुलिस ने यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपर बिल्कुल स्पष्ट फोटो खींचने की उच्च क्षमता वाले कैमरे से लैस ड्रोन उड़ाने को लेकर चार रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया।
 
जिला प्रशासन ने 2104 में इस धर्मस्थल और उसके इर्द-गिर्द के क्षेत्र को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि इन चारों ने अपने आप को इस्कॉन का सदस्य बताया है। उनमें तीन महिलाएं हैं। 
 
सिंहद्वार थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल सोसायटी फोर कृष्णा कंससनेस के ये चारों श्रद्धालु समीप के राधा वल्लभ मठ की छत से ड्रोन चला रहे थे।
 
पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी के अनुसार पूछताछ करने के बाद चारों निजी बांड पर छोड़ दिए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें ज्ञात नहीं था कि यह ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ है। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख