dharma sangrah
✕

‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर ससुराल से पैसे लेकर 103 दुल्हनें चंपत

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (00:35 IST)
जयपुर। ऐसा लगता है कि राजस्थान में बहुत सारी लड़कियां सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘डॉली की डोली’ से प्रेरित हो गईं क्योंकि उन्होंने फिल्म की ही तरह अपने ससुराल वालों को ठगा और उनके पैसे लेकर फरार हो गईं। पिछले चार सालों में पुलिस ने ऐसे 103 मामले दर्ज किए जिनमें दुल्हनें 1.75 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे लेकर फरार हो गईं।


राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 2014 से 2017 के बीच इस तरह के 103 मामले दर्ज किए गए, जिनमें बिचौलिए या राज्य से बाहर की लड़कियां शादी के कुछ ही दिनों के भीतर नकदी, आभूषण और दूसरी कीमती चीजें लेकर फरार हो गईं।

इनमें से पुलिस ने 57 मामलों में आरोप पत्र दायर किया है और 17 में जांच लंबित है एवं जांच के बाद 29 मामलों में अंतिम रिपोर्ट दायर की है। आंकड़े के अनुसार इन 1.75 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि में से 10 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पाली, बारन, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा और जालौर जिलों के हैं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख