शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Diwali in Ayodhya
Written By अवनीश कुमार
Last Updated :अयोध्या , बुधवार, 7 नवंबर 2018 (01:16 IST)

अयोध्या में दिवाली, सरयू तट पर एक साथ जले 3 लाख दीए, बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में दिवाली, सरयू तट पर एक साथ जले 3 लाख दीए, बना विश्व रिकॉर्ड - Diwali in Ayodhya
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में आज अयोध्या की छोटी दिवाली बहुत कुछ खास लेकर अयोध्यावासियों के लिए आई है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या को अयोध्या में खासा दर्जा देने का काम किया तो वहीं विश्व भर में आज अयोध्या ने एक नया रिकॉर्ड काम कर दिया है।
 
रिकॉर्ड कायम करने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अहम योगदान तो है ही लेकिन अयोध्या के आम जनमानस का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।
 
इन सभी ने एक साथ मिलकर आज साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जुंग सुक और प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरयू तट पर एक साथ 3 लाख 1 हज़ार 152 दिए जला कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसके चलते अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।
 
अयोध्या मैं इस अद्भुत मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अयोध्या में बने इस विश्व रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाण पत्र सौंपा।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या की आम जनमानस को दिवाली की बधाई देते हुए अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की भी बधाई दी।
 
इस मौके पर उत्तर प्रदेश व बिहार के राज्यपाल राम नाईक और लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक मौजूद थी।