रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. disabled children, Delhi government school
Written By
Last Modified: रविवार, 28 अगस्त 2016 (19:43 IST)

स्कूलों में नि:शक्त बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा

स्कूलों में नि:शक्त बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा - disabled children, Delhi government school
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक नि:शक्त बच्चे को व्यक्तिगत रूप से विशेष देखभाल की सुविधा दी जाएगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऐसे बच्चों के लिए अलग से विशेष पाठ्यक्रम और शिक्षकों की व्यवस्था भी की गई है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस समय करीब 20 हजार नि:शक्त बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन स्कूलों में वे स्कूल भी शामिल हैं, जो सरकारी मदद से चलाए जा रहे हैं। 
 
इन बच्चों के लिए जिन शिक्षकों की नियुक्ति की गई है उनसे ऐसे बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम 15 दिन के अंदर तैयार करने को कहा गया है। इसमें पढ़ाई के अलावा बच्चों के लिए अन्य गतिविधियों को भी समाहित किया जाना है।
 
बच्चों की शारीरिक क्षमता के आधार पर उनके लिए आगे पढ़ाई-लिखाई और अन्य गतिविधियों के बारे में लक्ष्य तय किए जाएंगे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
उत्तरप्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं : कैग