शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. director of delhi jal board sanjay sharma took bath yamuna water bjp mp parvesh verma challenge
Written By
Last Modified: रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (17:11 IST)

Chhath Puja 2022 : दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने BJP सांसद के चैलेंज को स्वीकारा, यमुना के पानी से किया स्नान

Chhath Puja 2022 : दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने BJP सांसद के चैलेंज को स्वीकारा, यमुना के पानी से किया स्नान - director of delhi jal board sanjay sharma took bath yamuna water bjp mp parvesh verma challenge
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने आज यमुना नदी के पानी से स्नान किया है। उन्होंने ऐसा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के चैलेंज देने के बाद किया है। उनका और प्रवेश वर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने पहले शिकायत दर्ज करवाई और अब यमुना के पानी से स्नान किया। 
 
खबरों के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। संजय शर्मा ने कहा कि पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से अधिक है। 
यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। जब कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी के जल पर तैरते सफेद व जहरीले झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पानी की सतह पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था। 
 
इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने संजय शर्मा के साथ बहस की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
ये भी पढ़ें
बम धमाकों से दहला सोमालिया, 100 की मौत, 300 घायल, सरकार ने अल-शबाब को ठहराया जिम्मेदार