suvichar
✕

दिलीप कुमार और सायरा बानू ने बिल्डर को मानहानि का नोटिस भेजा

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (22:27 IST)
मुंबई। सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने बांद्रा इलाके में 250 करोड़ रुपए की अपनी संपत्ति पर गलत दावे करने पर बिल्डर समीर भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने भोजवानी से माफी मांगने और अपने बयान से उन्हें आमजन में बदनाम करने के एवज में 200 करोड़ रुपए हर्जाना के रूप में मांग की।
 
 
अभिनेता दंपति ने जनवरी 2018 में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने भोजवानी पर बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित 250 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति के मालिकाना हक के कागजात में जालसाजी करने के आरोप लगाया था।
 
भोजवानी ने 21 दिसंबर 2018 को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर घोषणा की थी कि वे उपरोक्त संपत्ति के 'न्यायपूर्ण स्वामी' हैं। भोजवानी ने यह भी दावा किया था कि 96 साल के दिलीप कुमार उस संपत्ति के सिर्फ पट्टाधारी हैं। इस पर ऐतराज जताते हुए दिलीप कुमार और उनकी अदाकारा पत्नी सायरा बानू ने 31 दिसंबर 2018 को भोजवानी को आमजन को झूठे और मानहानिकारी बयानों से गुमराह करने पर एक मानहानि नोटिस भेजा।
 
दिलीप और सायरा बानो के वकील चिराग शाह ने भोजवानी को भेजे नोटिस में कहा कि भोजवानी ने सार्वजनिक रूप से दिए गए झूठे और मानहानिकारी बयानों से दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख