बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Dilip Kumar and Ra Kapoor house in Pakistan
Written By
Last Modified: पेशावर , शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (18:55 IST)

पाकिस्तान में राजकपूर, दिलीप कुमार के घर घरीदेगी सरकार

Pakistan
पेशावर। पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार राष्ट्रीय धरोहर घोषित की जा चुकी बंटवारे से पहले की 25 पैतृक संपत्तियों को खरीदने की योजना बना रही है। इन संपत्तियों में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार राजकपूर और दिलीप कुमार का पैतृक घर भी शामिल है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
कपूर हवेली के नाम से प्रसिद्ध राज कपूर का पैतृक घर किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। इसका निर्माण ब्रिटिश कालीन भारत के विभाजन से पहले 1918 और 1922 के बीच हुआ था। हवेली का निर्माण उनके दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने कराया था।
 
राजकपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म इसी इमारत में हुआ था। प्रांतीय सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है। 
 
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 100 साल से अधिक पुराना पैतृक घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। यह घर जर्जर स्थिति में है और नवाज शरीफ सरकार ने 2014 में संघीय पुरावशेष अधिनियम के तहत इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रविशंकर प्रसाद का नेशनल हेरॉल्ड मामले को लेकर सोनिया, राहुल पर तीखा हमला