biodatamaker

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (00:08 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि के मामले में अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।
 
 
अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के संयुक्त सचिव एसए हुसैन अनवर ने सिंह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और 'सियासत' अखबार के संपादक जावेद अली खान पर उसे अपने अखबार में छापने को लेकर मामला दर्ज कराया है।
 
उल्लेखनीय है कि सिंह ने वर्ष 2016 में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि एमआईएम पार्टी और उसके मुखिया असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ पैसा संग्रहीत करने के लिए चुनाव मैदान में उम्मीदवारों को उतारेंगे। इस टिप्पणी को लेकर अनवर ने सिंह तथा खान के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया लेकिन दोनों सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए।
 
इस मामले में अदालत ने सिर्फ सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। खान ने अदालत में अर्जी लगाकर सुनवाई के दौरान उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 3 जनवरी को निर्धारित की है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख