शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dhogi baba raped woman in Faridabad
Written By
Last Modified: फरीदाबाद , गुरुवार, 23 मार्च 2017 (07:59 IST)

महिला को सम्मोहित कर ढोंगी बाबा ने किया बलात्कार!

महिला को सम्मोहित कर ढोंगी बाबा ने किया बलात्कार! - Dhogi baba raped woman in Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक ढोंगी बाबा ने महिला को सम्मोहित कर न केवल उसके साथ बलात्कार किया बल्कि उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी व जेवरात भी हड़प लिए।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि पिछले दिनों उसने घर में ललितानंद से भागवत कथा करवाई थी। उसके बाद से ही ललितानंद उनके घर आने जाने लगा। फिर एक दिन उसने उसके माथे पर अगूंठा लागकर उसे सम्मोहित करके उससे बलात्कार किया और इसके बाद ललितानंद उसके साथ बलात्कार करता रहा और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसको घर से भगा दिया।
 
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत है कि इसके बाद हर रोज ललितानंद शराब पीकर आता और उसके साथ लडाई मारपीट करता। उसके बाद वह उसके पैसे व जेवर भी ले गया और वह उसे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
लंदन में संसद पर हमला, क्या बोले मोदी...