Daily Horoscope
✕

क्या मनोज जरांगे का कड़ा रुख महाराष्ट्र सरकार को निर्णय लेने से रोकने का प्रयास है : धनंजय मुंडे

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2024 (23:53 IST)
Dhananjay Munde's statement regarding Manoj Jarange : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने सोमवार को मराठा आरक्षण पर कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आक्रामक रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यह राज्य सरकार को इस मुद्दे पर सोच-समझकर निर्णय लेने से रोकने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।
 
कुनबी प्रमाण पत्र जारी करके मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा मांगने के लिए जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे एकनाथ शिंदे सरकार पर टालमटोल करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।
ALSO READ: Maratha Reservation : मराठा आरक्षण आंदोलन होगा तेज, मनोज जरांगे के लिए लगेंगे 250 लाउडस्पीकर
अहमदनगर के पारनेर में बातचीत के दौरान अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य मुंडे ने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। मराठा समुदाय का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा मौजूदा प्रावधानों के अंतर्गत आता है। हालांकि शेष आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य को अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।
ALSO READ: मराठा आरक्षण की लड़ाई अकेले लड़ने को लेकर क्या बोले मनोज जरांगे?
मुंडे ने जरांगे पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह सुझाव दिया जाता है कि मनोज जरांगे राज्य सरकार को सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए समय दें। यह विचार करना आवश्यक है कि क्या राज्य को सुविचारित निर्णय लेने के अवसर से रोकने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख