• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi man sends porn videos, photos to 1500 women
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (08:04 IST)

डेढ़ हजार महिलाओं को भेजे पोर्न वीडियो और फोटो, गिरफ्तार

दिल्ली
नई दिल्ली। शादी नहीं होने से परेशान होकर दिल्ली-एनसीआर में करीब 1,500 महिलाओं और युवतियों को अश्लील संदेश और वीडियो क्लिप भेजने वाले 31 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने 1,500 महिलाओं और युवतियों को मानसिक रूप से परेशान किया। उसके फोन में 2,000 महिलाओं और युवतियों के फोन नंबर थे।
 
एक महिला ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में अशोक विहार पुलिस थाने में 30 मई को एक मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच कर रही पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद खालिद को सदर बाजार इलाके में उसके पिता की बैग की दुकान से गिरफ्तार किया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल के प्रधान सचिव निलंबित