Dhanteras
✕

दिल्ली में अब रोबोट बुझाएगा आग, फायर सर्विस में हुआ शामिल; जानिए 7 करोड़ के इस 'फायरफाइटर' की खूबियां

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (17:43 IST)
दिल्ली पुलिस दमकल विभाग के बेड़े में फायर फाइटिंग रोबोट शामिल हुआ है। रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग रोबोट के आने से अब अग्निशामकों को आग में जलकर अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। यह रोबोट दमकलकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होने वाला है।

इस वर्ष भी मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। इस दौरान भीषण गर्मी से कई जगहों पर भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल विभाग के बेड़े में 2 रोबोट शामिल किए गए हैं। इनकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे दिल्ली दमकल सेवा के बेड़े में शामिल किया गया है।

गृह मंत्रालय की पहल पर यूरोप से दिल्ली दमकल विभाग के बेड़े में दो विशेष रोबोट शामिल किए गए हैं। दरअसल ये फाइटिंग रोबोट एक यह विशेष मशीन, जिसे रिमोट कंट्रोल के जरिए संचालित किया जाएगा। यह एक साथ लगभग 100 मीटर के क्षेत्र को कवर कर सकता है और इससे तुरंत आग पर काबू पाया जा सकता है।

बड़ी बात यह कि अग्निशामकों को अपनी जान जोखिम में डालने की आवश्यकता नहीं होगी। इस रोबोट से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आग में पानी डाला जाएगा और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख