Hanuman Chalisa

इमरान बोले, मुझे तीन विकल्प दिए गए : इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (17:27 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि विपक्ष द्वारा संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद प्रतिष्ठान ने उन्हें तीन विकल्प दिए थे : इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान या चुनाव। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिष्ठान से उनका इशारा किस तरफ है।

पाकिस्तान के 73 साल से अधिक लंबे इतिहास में उस पर आधे से ज्यादा समय तक शक्तिशाली सेना की हुकमूत रही है। पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में अब तक सेना का अच्छा-खासा दखल रहा है।मुल्क में जारी राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इस हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की है।

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष, सत्ता पक्ष या किसी अन्य पक्ष ने समय पूर्व चुनाव या इस्तीफे का विकल्प दिया था, इमरान ने ‘एआरवाई न्यूज’ से कहा कि उनके सामने तीन विकल्प रखे गए थे। पाक प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमने चुनाव को सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया, क्योंकि मैं इस्तीफा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता और जहां तक कि अविश्वास प्रस्ताव का सवाल है, मैं आखिरी समय तक लड़ने में यकीन रखता हूं।

रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई सदस्यों के विपक्षी खेमे में जाने का जिक्र करते हुए इमरान ने कहा, अविश्वास प्रस्ताव अगर गिर जाता है तो भी हम ऐसे लोगों (बागियों) के साथ सरकार नहीं चला सकते। लिहाजा पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार हैं तो इस पर इमरान ने कहा, अगर हम अविश्वास प्रस्ताव जीत जाते हैं, तो समय पूर्व चुनाव कराना एक अच्छा विचार होगा। अगर विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जाता है तो हम एक रणनीति बनाएंगे।

पाक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे विपक्षी दलों को मुल्क के लिए कलंक करार दिया। उन्होंने कहा कि अतीत की उनकी नीतियों के कारण ही एक विदेशी ताकत खुले तौर पर पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान कर रही है।

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो घटक दलों के विपक्षी खेमे में चले जाने से इमरान सरकार ने बहुमत खो दिया है। इमरान ने कहा है कि वह आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक खेलेंगे और रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाला मतदान यह तय करेगा कि मुल्क किस दिशा में आगे बढ़ेगा।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख