sundarkand
✕

Coronavirus : दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले, 10 दिनों में 7 हजार से ज्‍यादा केस

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (18:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 7100 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे सतर्कता में कमी नहीं लाएं और कोविड संबंधी सभी उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।चिकित्सकों ने लोगों से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और अन्य सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच संक्रमण दर भी 7 जून को दर्ज 1.92 प्रतिशत से बढ़कर 15 जून को 7.01 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के एक महीने में सबसे अधिक 1375 मामले सामने आए थे जबकि किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी।

दस मई को, दिल्ली में 4.38 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1118 मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि आठ मई को दिल्ली में 5.34 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1422 मामले दर्ज किए गए थे जबकि किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 मामलों की संख्या में पिछले दस दिनों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है और दैनिक संख्या 6 जून के 247 मामलों से बढ़कर 15 जून को 1300 से अधिक हो गई तथा इस अवधि में कुल 7175 मामले सामने आए। यह इस अवधि में दैनिक मामलों में लगभग 450 प्रतिशत की वृद्धि है।

विभिन्न प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सकों ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की, विशेष रूप से मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और अन्य सुरक्षा उपाय करना। हालांकि चिकित्सकों ने लोगों से आग्रह किया कि वे नहीं घबराएं।

पिछले हफ्ते, विशेषज्ञों ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में सामने आए कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों द्वारा बचाव उपायों को कम करना और छुट्टियों के मौसम में यात्रा करना मुख्य कारक है। आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बीएल शेरवाल ने कहा है कि सतर्कता बरतने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख