Hanuman Chalisa

भाजपा ने 5 पार्षदों सहित 21 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निकाला

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (08:26 IST)
दिल्ली में एमीसीडी चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा ने शनिवार को अपने 21 मेंबर्स को पार्टी से बाहर कर दिया। भाजपा से निष्कासित कार्यकर्ताओं में 5 निवर्तमान पार्षद भी शामिल है। भाजपा ने जिन पांच निवर्तमान पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें पंकज सिंह, कृष्णा गहलोत, प्रवीण राजपूत, संध्या वर्मा और निक्की सिंह शामिल है।
 
ये सभी पार्षद भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे पार्टी की मुसीबत बढ़ गई है। साथ ही भाजपा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने कुल 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
एमसीडी इलेक्शन में भाजपा ने तीनों नगर निगमों के किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं देने का एलान किया था। पार्टी के एक नेता ने बताया कि करीब 140 बीजेपी पार्षदों ने पार्टी के फैसले को मान लिया, लेकिन एक गुट पार्टी के खिलाफ काम करने में लग गया।
 
9 पार्षदों ने पार्टी के ऑफिशियल कैंडिडेट्स के खिलाफ अपने पर्चे दाखिल कर दिए। दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी इलेक्शन के लिए वोट डाले जाएंगे और 26 को नतीजे आएंगे। तीन नगर निगमों में 272 वार्ड हैं।
 
Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख