biodatamaker

आईएस का इराकी बलों पर रासायनिक हथियार से हमला

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (08:24 IST)
बगदाद। इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन ने मोसुल पर फिर से कब्जा जमाने के अभियान में इराकी सुरक्षा बलों पर रासायनिक हथियार से हमला किया है जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
 
आईएस समय-समय पर हमले के लिए रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है लेकिन सैन्य अभियानों पर इसका असर कम ही होता है, बल्कि जिहादियों के बम और गोलीबारी के हमले ज्यादा घातक होते हैं।
 
इराक के संयुक्त ऑपरेशन कमान ने एक बयान में कहा कि दाएश आतंकी संगठनों ने हमारे बलों की बढ़त को रोकने के लिए रासायनिक सामग्री से भरे गोले का इस्तेमाल किया लेकिन इसका सीमित असर हुआ। आईएस को अरबी में 'दाएश' कहा जाता है। सैन्य कमान ने कहा कि शनिवार को हुए हमले में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन सुरक्षाकर्मी कुछ हद तक जख्मी हो गए। (भाषा)

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख