suvichar
✕

कई बार राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी हो जाता है : अनुपम खेर

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (08:19 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर ने कश्मीर में जवानों के साथ दुर्व्यवहार को दिखाने वाली वीडियो पर चुप्पी साधने को लेकर 'छद्म बुद्धिजीवियों' की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि कई बार किसी के लिए राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी हो जाता है।
 
अभिनेता (62) ने कहा कि एक नई प्रवृत्ति उभरी है कि जो भी देश के लिए बोलता है उसे आरएसएस या भाजपा की ओर झुकाव रखने वाला बता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवादी होने का ठप्पा नहीं रखते, हम अपने दिलों में राष्ट्रवाद को रखते हैं लेकिन कई बार मुझे लगता है कि आपको अपना राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी हो जाता है। 
 
उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ दुर्व्यवहार पर 'मौन रहने' को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की भी आलोचना की।
 
उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि हम जवानों को केवल वर्दी पहने एक व्यक्ति के तौर पर देखते हैं। हम उन्हें बेटों, पतियों और पिताओं के रूप में नहीं देखते। उन्होंने कहा कि छद्म बुद्धिजीवी उस वीडियो पर चुप है कि हाल ही में कैसे जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया लेकिन जब एक व्यक्ति को मानव ढाल बनाने वाली वीडियो आई तो वे सभी लोग इकट्ठे हो गए और मानवाधिकारों के बारे में बात करने लगे। 
 
उन्होंने कहा कि और क्यों किसी ने उस वीडियो के बारे में बात नहीं की जिसमें सेना ने 9 लोगों को डूबने से बचाया। खेर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान को 'अवास्तविक' और 'बेवकूफीभरा' बताया जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि कश्मीरी लोग सेना और आतंकवादियों दोनों के हाथों मारे जा रहे हैं।
 
उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एचएस पनाग के ट्वीट को लेकर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह दुखद है कि लोग चर्चा में आने के लिए ऐसी टिप्पणी करते हैं। दरअसल, पनाग ने पत्थरबाजों से बचने के लिए एक आम आदमी का इस्तेमाल करने को लेकर सशस्त्र बल की निंदा की थी। करीना अरोड़ा की पहली किताब 'द स्पिरिट ऑफ द रिवर' के विमोचन के मौके पर खेर राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर आए हुए थे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख