dharma sangrah

दिल्ली अग्निकांड पर शुरू हुई सियासत

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (10:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्टिरियों में लगी भीषण आग पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। इस बीच नॉर्थ एमसीडी की भाजपा की मेयर प्रीति अग्रवाल का अजीबोगरीब बयान सामने आया।
 
इस हादसे के बाद नॉर्थ दिल्‍ली एमसीडी की मेयर और भाजपा नेता प्रीति अग्रवाल मौके पर पहुंची थीं. वे हादसे के संबंध पत्रकारों से बातचीत करने वाली थीं. इससे पहले ही वे अपने साथ मौजूद नेताओं से धीमी आवाज से कहने लगीं 'इस फैक्टरी की लाइसेंसिंग हमारे पास है, इसलिए हम कुछ नहीं बोल सकते'। उन्‍हें लग रहा था कि कैमरा शायद बंद है, लेकिन उनकी यह बात कैमरे में कैद हो गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रीति अग्रवाल के इस वीडियो को रीट्वीट कर दिया। हालांकि आज तक ने इस मुद्दे पर भाजपा मेयर प्रीति अग्रवाल से बात की तो प्रीति अग्रवाल पहले तो कैमरे से बचती नजर आईं। बाद में बोलीं कि ऐसा कुछ नहीं था, लाइसेंस एमसीडी जरूर देती है, लेकिन इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख