suvichar
✕

नए अवतार में तहलका मचाने आ रही है टाटा मोटर्स की यह कार

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (09:21 IST)
टाटा मोटर्स ने पिछले अक्‍टूबर में अपनी पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी नेक्‍सन को पेश कर भारतीय कार बाजार में धमाका कर दिया था, लेकिन कंपनी ने तब इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट नहीं उतारा था। कार प्रेमी उसके इस मॉडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।



कंपनी दिल्ली में फरवरी में होने ऑटो एक्‍सपो में नेक्‍सन को ऑटोमैटिक अवतार को लांच करेगी। टाटा मोटर्स इससे पहले अपनी जेस्ट, नैनो, टियागो और टिगोर को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी यहां नई हैचबैक एक्स451 भी पेश करेगी।

इसका मुकाबला हुंडई आई-20 से होगा। इसके अलावा एच-5 एसयूवी का प्रॉडक्शन मॉडल भी पेश किया जाएगा। नेक्‍सन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्‍ध है। कंपनी अब इसे ऑटोमैटिक वैरिएंट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि टाटा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्‍सन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्‍पों के साथ पेश कर सकती है।

मौजूदा समय में ऑटोमैटिक विकल्‍प की बात करें तो यदि ग्राहक ऑटोमैटिक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चा‍हता है तो उसके लिए सिर्फ फोर्ड इकोस्पॉर्ट ही एकमात्र विकल्‍प बचती है। नेक्‍सन के आने के बाद कार बाजार बेहतरीन प्रतियोगिता होगी।


बताया जा रहा है कि नया मॉडल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस हो सकता है। यह भी तय माना जा रहा है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा कंपनी कार में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करेगी। टाटा नेक्सॉन के बीच वाले XTA मॉडल और टॉप मॉडल XZA में ऑटोमैटिक वेरियंट का ऑप्शन दे सकती है। कीमत की बात करें तो टाटा नेक्‍सन की ऑटोमैटिक कार की कीमत भी काफी कम होगी, ऐसे में यह फोर्ड इकोस्पॉर्ट को कड़ी टक्‍कर देगी। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख