Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली के पार्क में महिला पत्रकार पर हमला

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (00:39 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व दिल्ली के भरत नगर इलाके के एक पार्क में टहल रही 45 वर्षीय स्वतंत्र पत्रकार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस के मुताबिक घटना कल शाम की है जब अपर्णा कालरा अशोक विहार के पार्क पिकनिक हट में टहलने गई थीं जहां उस वक्त सामान्य तौर पर भीड़भाड़ होती है।
 
उनके रिश्तेदार एचसी भाटिया ने बताया कि वे कल शाम को टहलने गई थीं जो उनके घर से दो मिनट की दूरी पर है। वे छ: बजे से सवा छ: बजे के बीच प्रतिदिन पार्क में जाती हैं और अंधेरा होने से पहले तकरीबन शाम सात बजे लौट आती हैं। पत्रकार के परिवार को कल शाम साढ़े सात बजे दीप चंद अस्पताल और पुलिस की तरफ से फोन आया कि उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया है।
 
अस्पताल पहुंचने पर परिवार ने उन्हें अचेत हालत में पाया और उनके सिर और नाक से खून बह रहा था। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने बताया कि उन पर हमला हुआ था। बाद में उन्हें शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कल रात उनकी सर्जरी हुई।
 
फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कालरा की हालत ‘फिलहाल स्थिर’ है लेकिन चूंकि उनकी गंभीर सर्जरी हुई है, उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उनके रिश्तेदार ने बताया कि उनके सिर पर गंभीर जख्म आए हैं। उन पर लोहे की छड़ से हमला किया गया और उनके सिर की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई भी प्रत्यक्षदर्शी हमले का ब्योरा देने नहीं आया है और संभावित मंशा को लेकर उनके परिवार के सदस्यों को भी कोई जानकारी नहीं है। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख