sundarkand

दिल्‍ली में लड़के ने लड़की को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात मुखर्जी नगर के कोरोनेशन पार्क के सामने करीब 8 बजे एक लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। इस घटना में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।
 
मुखर्जी नगर पुलिस के अनुसार रविवार शाम के समय सोनू कुमार अपनी बाइक पर था, जबकि लड़की स्कूटी पर सवार थी। सड़क पर पहले दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। 
इसके बाद सोनू ने पहले लड़की को गोली मार दी, लड़की के सड़क पर गिरने के बाद सोनू ने अपनी कनपटी में गोली मार ली। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
पुलिस को सोनू के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हुआ कि मामला प्रेस-प्रसंग से जुड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख