Daily Horoscope
✕

बरेली में घर में सो रहे परिवार पर तेजाब फेंका

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:53 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बदमाशों ने घर में सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए।
 
क्षेत्राधिकारी एमपी अशोक ने बताया कि बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र करनपुर गांव निवासी श्रीपाल यादव का परिवार शनिवार रात सो रहा था। इस बीच बदमाशों ने सोते हुए परिवार पर एसिड फेंक दिया।
 
एसिड से हुए हमले में श्रीपाल यादव की पत्नी श्रीवती तथा बेटा सुधीर गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को महानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बारे में पीड़ित परिवार भी कुछ नहीं बता पा रहा है। उन्होंने किसी से रंजिश होने से भी इंकार किया है। 
 
पुलिस ने पांच तेजाब की बोतलें बरामद की हैं। घटना स्थल से नमूने लिए गए हैं। परिवार के मुखिया ने बताया कि  उनके मकान का हाल ही में निर्माण हुआ है। मकान में दरवाजे भी नही लग पाए हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख